होम » सरकारी योजना » E-Shram Card Guide

E-Shram Card: असली फायदे, ₹1,000 भत्ते का सच व UAN Status - Registration की पूरी जानकारी

संक्षिप्त विवरण: देश के 31 करोड़ से अधिक असंगठित कामगार E-Shram से जुड़ चुके हैं — पर ₹1,000 महीने मिलने के दावे कितने सच हैं? इस post में card के असली फायदे, झूठे दावों का सच, और registration/status का पूरा तरीका साफ-साफ दिया है।
E-Shram card benefits UAN status registration sach

📋 E-Shram Card - संक्षिप्त विवरण (Overview)

योजना का नामE-Shram — असंगठित कामगारों का राष्ट्रीय डेटाबेस (NDUW)
संचालनश्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार (शुभारंभ अगस्त 2021)
क्या मिलता है12 अंकों का UAN (Universal Account Number) — जीवनभर मान्य, पूरे देश में एक पहचान
पंजीकृत कामगार31 करोड़ से अधिक (देश का सबसे बड़ा कामगार डेटाबेस)
पात्रता16–59 वर्ष के असंगठित कामगार; EPFO/ESIC सदस्य व आयकर दाता पात्र नहीं
शुल्कबिल्कुल मुफ्त (स्वयं online या CSC से)
आधिकारिक पोर्टलeshram.gov.in | Helpline: 14434

💰 ₹1,000 महीने भत्ते का सच - पहले यह जान लें

सोशल मीडिया पर घूमता दावा — 'E-Shram Card बनवाओ, हर महीने ₹1,000 खाते में आएंगे' — केंद्र सरकार की ओर से गलत है। E-Shram Card अपने आप में कोई नकद देने वाली योजना नहीं है; यह एक पहचान व डेटाबेस है, जिसके जरिए सरकार कामगारों तक असली योजनाएं पहुंचाती है। कुछ राज्य सरकारें अपने श्रमिक-भत्तों के लिए E-Shram के data से पात्र कामगार चुनती हैं — यदि आपके राज्य में ऐसी घोषणा हो तो वह राज्य सरकार की योजना होगी, उसकी जानकारी राज्य के श्रम विभाग से ही पक्की करें। किसी link पर पैसे/OTP मांगने वालों से पूरी तरह बचें — registration हमेशा मुफ्त है।

✅ Card के असली फायदे

दुर्घटना बीमा से जुड़ावPMSBY के तहत दुर्घटना मृत्यु/पूर्ण दिव्यांगता पर ₹2 लाख व आंशिक दिव्यांगता पर ₹1 लाख का कवर — इसके लिए बैंक खाते से PMSBY नामांकन सक्रिय रखना जरूरी है (विवरण नीचे लिंक में)
पेंशन का रास्ताPM श्रम योगी मानधन (PM-SYM) में जुड़कर 60 वर्ष की उम्र से ₹3,000/माह पेंशन का प्रावधान (अलग से नामांकन व अंशदान लागू)
संकट में सीधी मददमहामारी/आपदा जैसी स्थिति में सरकार के पास सत्यापित data होने से सहायता सीधे सही कामगार के खाते तक पहुंचाना आसान होता है
एक पहचान, हर राज्यUAN पूरे देश में मान्य — राज्य या काम बदलने पर पहचान नहीं बदलती; गिग व प्लेटफ़ॉर्म कामगार भी अब जुड़ सकते हैं

📝 Registration कैसे करें? (Step-by-Step)

Step 1eshram.gov.in खोलें और 'Register on e-Shram' पर क्लिक करें
Step 2Aadhaar से जुड़ा मोबाइल नंबर व captcha डालें — OTP से सत्यापन करें
Step 3व्यक्तिगत विवरण, पता, व्यवसाय/कौशल व बैंक खाता विवरण सही-सही भरें
Step 4Submit करते ही 12 अंकों का UAN E-Shram Card बन जाएगा — PDF download करके सुरक्षित रखें
विकल्पमोबाइल/Aadhaar में दिक्कत हो तो नजदीकी CSC (जन सेवा केंद्र) से मुफ्त registration कराएं

🔍 Status / Card Download कैसे करें?

तरीकाeshram.gov.in → 'Already Registered' → UAN या Aadhaar नंबर डालें → पंजीकृत मोबाइल पर OTP → login
Login के बादCard download, नाम/पता/बैंक विवरण update व registration स्थिति — सब एक ही जगह
ध्यान देंबैंक खाता बदल गया हो तो विवरण तुरंत update करें — सहायता राशि उसी खाते में जाती है

🔗 महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Kya E-Shram Card se har mahine ₹1,000 milte hain?

नहीं — यह सबसे बड़ा भ्रम है। केंद्र सरकार की कोई ऐसी योजना नहीं है जो सिर्फ E-Shram registration पर हर महीने ₹1,000 दे। card खुद कोई नकद लाभ नहीं देता; यह कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का दरवाजा है। कुछ राज्य सरकारें अपने भत्तों (जैसे कामगार/श्रमिक भरण-पोषण भत्ता) के लिए E-Shram data का उपयोग करती हैं — वह राज्य की योजना होती है, card का लाभ नहीं। ऐसे दावे करने वाले message/link से सावधान रहें।

E-Shram Card ke asal fayde kya hain?

मुख्य लाभ: (1) पूरे देश में मान्य 12 अंकों का UAN — कामगार की स्थायी पहचान; (2) PMSBY दुर्घटना बीमा (मृत्यु/पूर्ण दिव्यांगता ₹2 लाख, आंशिक ₹1 लाख) से जुड़ाव; (3) PM-SYM जैसी पेंशन योजना (60 वर्ष पर ₹3,000/माह) में शामिल होने का रास्ता; (4) आपदा/संकट के समय सरकारी सहायता के लिए सत्यापित data सरकार के पास — सहायता सीधे खाते में पहुंचाने में आसानी।

Kaun E-Shram card banwa sakta hai?

16–59 वर्ष का कोई भी असंगठित क्षेत्र का कामगार — निर्माण श्रमिक, खेतिहर मजदूर, घरेलू कामगार, रेहड़ी-पटरी वाले, ड्राइवर, गिग/प्लेटफ़ॉर्म कामगार आदि। शर्त: EPFO या ESIC का सदस्य न हो और आयकर दाता न हो।

Card download ya status kaise check karein?

eshram.gov.in पर 'Already Registered' में जाकर UAN या Aadhaar नंबर व पंजीकृत मोबाइल पर आए OTP से login करें — वहीं से card download, profile update व विवरण जांच हो जाता है। Registration में कोई दिक्कत हो तो helpline 14434 पर संपर्क करें या CSC जाएं।

📢 ताज़ा Updates — ये भी चल रहा है